फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीकेंड पर उमड़ी पर्यटकों की भीड़, हाइवे पर लगा जाम

विज्ञापन
हरिद्वार रोड स्थित नगर निगम के सामने सब्जी मंडी लगने से लगा वाहनों का जाम। संवाद - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
वीकेंड पर योगनगरी में पर्यटकों का हुजूम उमड़ा पड़ा। ऋषिकेश बद्रीनाथ हाइवे पर पुरानी चुंगी से लेकर चंद्रभागा पुल तक लंबा जाम लग गया। पर्यटकों के वाहन करीब एक घंटे तक जाम में रेंगते रहे। यातायात पुलिस के जवान जाम को खुलवाने के लिए काफी देर तक मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन

योगनगरी में वीकेंड पर एक बार फिर जाम की स्थिति पैदा हो रही है। रविवार सुबह से पर्यटकों के वाहनों का ऋषिकेश पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। करीब 11 बजे ऋषिकेश बदरीनाथ हाइवे पर्यटकों के वाहनों से पैक नजर आने लगा। कुछ ही देर में हाइवे पर जबरदस्त जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने हाइवे पर खुल रही गलियों में घुसकर स्वयं को जाम में फंसने से बचाया। पुरानी चुंगी से लेकर चंद्रभागा पुल का सफर तय करने में वाहन चालकों को एक घंटे का समय लग गया। दोपहर करीब 12 बजे ट्रैफिक पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हाइवे में वाहनों की आवाजाही को करने में कामयाब रही। जिसके बाद पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें