फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में क्रास मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के वीरपुर खुर्द में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने 15 लोगों पर क्रास मुकदमा दर्ज किया है। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय घरों के बीच से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों परिवार के मुखिया आपस में साढ़ू भाई हैं।
विज्ञापन

कोतवाल ऋषिकेश रवि सैनी ने बताया कि 18 मार्च को वीरपुर खुर्द की गली नंबर 12 में रहने वाले दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी। शिकायतकर्ता रीता देवी पत्नी राकेश राजभर निवासी वीरपुर खुर्द, गली नंबर 12, ऋषिकेश जिला देहरादून ने तहरीर देकर बताया कि अशोक राजभर, विजय राजभर, मनीष राजभर, कुमारी जमुना, छोटेलाल, मनोज, शिवदास, संजीत ने उसके घर में घुसकर मारपीट, महिलाओं से छेड़खानी, गाली गलौज करने, जान से मारने से मारने की धमकी दी। वहीं अशोक राजभर पुत्र नागेश्वर राजभर निवासी गली नंबर 12, वीरपुर खुर्द, ऋषिकेश, जिला देहरादून कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि राकेश राजभर, नंदलाल, नंदकिशोर, मेवालाल, बिजेंदर, रीता देवी, शीला देवी और अन्य कुछ लोगों ने उसके पोते मनीष के साथ मारपीट और गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दी। वहीं वादी की पत्नी और उनके कपड़े फाड़ने की कोशिश की। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर में पुलिस मारपीट, जाने से मारने की धमकी से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें