फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिफ्ट के देकर ठगे 23 हजार रुपये

Mon, 19 Dec 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रायवाला थाना क्षेत्र के अंतर्गत छिद्दरवाला के समीप कार में सवार कुछ बदमाश एक बाबा को 23 हजार रुपये का चूना लगाकर फरार हो गए। बाबा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रायवाला थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन


थाना रायवाला पुलिस ने बताया कि स्वामी उदयानंद साधना कुटीर सप्तऋषि हरिद्वार निवासी रविवार सुबह देहरादून जा रहे थे। इस बीच सप्तऋषि आश्रम के बाहर खड़े स्वामी के सामने एक कार खड़ी हो गई। कार में सवार तीन लोगों ने स्वामी को देहरादून तक छोड़ने की बात कही।

स्वामी उनके झांसे में आ गए। छिद्दरवाला के समीप बदमाशों ने स्वामी का झांसे में लेकर उनसे 23 हजार रुपये मांगे। पुलिस को दी गई तहरीर में स्वामी ने बताया कि कार में सवार युवकों ने उन से कहा कि यह पैसा उन्हें अभी बैंक में जमा करना है।
विज्ञापन


देहरादून पहुंचने पर वह धनराशि वापस लौटा देंगे। स्वामी के पैसे देते ही बदमाशों ने उन्हें कार से उतार कार सहित वहां से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें