फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्जाधारी राज्यमंत्री पर हमले की साजिश का आरोप

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश

विज्ञापन


कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने दर्जाधारी राज्यमंत्री पर हमले की साजिश का आरोप लगाया है। इस मामले में कांग्रेस नेता ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए हैं। इस मामले में उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून से जांच की मांग की है। बृहस्पतिवार को पूर्व दर्जाधारी राज्यमंत्री जयपाल जाटव ने एसएसपी देहरादून को एक पत्र प्रेषित किया है। इसमें जयपाल जाटव ने आरोप लगाया है कि बीते छह मार्च को दर्जाधारी राज्यमंत्री की साजिश के तहत हमला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मामले को लेकर जब कोतवाल से वार्ता की गई तो उन्होंने भी टालमटोल भरा रवैया दिखाया।
विज्ञापन


दूसरी ओर दर्जाधारी राज्यमंत्री भगतराम कोठारी ने कहा कि जयपाल जाटव के साथ हाईकोर्ट में जमीन का मुकदमा चल रहा है। इसमें जयपाल जाटव का बेदखल होना लाजिमी है। वह मेरे ऊपर मारपीट या साजिश का झूठा आरोप लगा रहे हैं। छह मार्च को जयपाल जाटव के साथ मारपीट की जानकारी मुझे किसी और के माध्यम से मिली। आठ मार्च को जयपाल ने मुलाकात कर कोर्ट में विचाराधीन मामले में समझौते की पेशकश की थी। इस क्रम मैंने भी सकारात्मक रुख दिखाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें