फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने घाट रोड से तीस साल पुराना अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। कोतवाली पुलिस ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाते हुए घाट रोड से तीस साल पुराना अतिक्रमण हटाया। अब इसकी जगह यहां दुपहिया वाहनों की पार्किंग बनेगी। यहां पिछले तीस साल से लोग ठेेली लगाकर कपड़े का व्यापार करते थे। इससे यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती थी। शनिवार को पुलिस ने अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाकर नो पार्किंग व सड़क पर ठेली लगाकर मार्ग अवरुद्ध करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की।
विज्ञापन

कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह के नेतृत्व में पुलिस ने रेलवे रोड तथा घाट रोड से अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे रोड स्थित एसबीआई बैंक के बाहर से लावारिस अवस्था में खड़े दुपहिया वाहनों को उठाकर कोतवाली पहुंचाया। साथ ही अतिक्रमण की जद में आए बोर्डों को भी हटाया गया। कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह इस दौरान अनाउसमेंट के जरिये व्यापारियों तथा आने जाने वाले लोगों को सड़क के दोनों ओर बिछी हुई सफेद पट्टी की लाइन के बाहर दुपहिया वाहन खड़े न करने की सूचना देते रहे।
कोतवाली निरीक्षक रितेश शाह ने इन सभी कपड़ा व्यापारियों को एक घंटे का समय दिया। उन्होंने कहा कि पिछले तीस सालों से यहां अतिक्रमण का होना वाकई शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में आए दिन जाम की समस्या बनी रहती है। बताया कि यहां करीब 40 दुपहिया वाहन खड़े किए जा सकते हैं। इस दौरान पुलिस अधिनियम में 13 वाहन, नो पार्किंग जोन में खड़े सात वाहन, लावारिस तीन वाहन सीज कर दिए वहीं यातायात बाधित करने पर नौ ठेलियों का चालान किया। पुलिस ने चालान से कुल 3400 रुपये वसूल किए। कोतवाल रितेश शाह ने कहा कि उक्त अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अतिक्रमण करने वाले व नो पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें