फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला चिकित्सक को बैंक खाते की जानकारी देना पड़ा भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। जौलीग्रांट अस्पताल की एक महिला चिकित्सक को फोन आने पर अपनी बैंक खाते संबंधी जानकारी देना भारी पड़ गया। खातों की जानकारी लेकर जालसाज ने तीन लाख 16 हजार की रकम साफ कर दी। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जौलीग्रांट अस्पताल की चिकित्सक डॉ. तरुणा शर्मा पत्नी हरीश निवासी जौलीग्रांट के मोबाइल पर बीती तीन मार्च को एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले शख्स ने उनके बैंक खाते के संबंधी चर्चा करते हुए एटीएम ब्लॉक होने की सूचना दी। कॉल करने वाले ने एटीएम चालू रखने के लिए एटीएम नंबर और ओटीपी की जानकारी मांगी। झांसे में आकर डॉ. तरुणा ने आननफानन सभी जानकारियां दे दीं। बाद में जब खाते से रकम निकलने की जानकारी हुई तो मामले की कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल राकेश गुसांई ने बताया कि डॉ. तरुणा का एसबीआई जौलीग्रांट में बैंक खाता है। खाते की जानकारी लेकर उनके खाते से तीन लाख 16 हजार की रकम निकाली गई है। संबंधित कॉल के बारे में जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें