फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के हत्थे चढ़ा मोबाइल चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन

भंडारे की पर्ची काटने के बहाने मोबाइल चोरी करनेे आरोपी को ढालवाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी किया हुआ मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष मुनिकीरेती आरके सकलानी ने बताया कि बीते रोज सुमन मार्ग ढालवाला निवासी मोहम्मद करार ने ढालवाला चौकी में मोबाइल चोरी की तहरीर दी थी। ढालवाला चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा ने बताया कि उन्होंने वाट्सएप ग्रुप में भी घटना का जिक्र करते हुए आरोपी की पहचान की सूचना देने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक स्थानीय नागरिक ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि एक व्यक्ति एक युवक ढालवाला पुल के समीप भंडारे की रसीद काट रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम पहुंची और आरोपी अमरजीत पुत्र सुच्चा सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 09 शनि मंदिर के पास पौंटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया। चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा के मुताबिक मौके पर शिकायतकर्ता को बुलाकर मोबाइल फोन की पहचान कराई गई, जहां शिकायतकर्ता ने अपने मोबाइल को पहचान लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें