फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में व्यक्ति लापता, गुमशुदगी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। उसकी दो बेटियां भी है। व्यक्ति के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

अमित ग्राम गली नंबर 31 निवासी धर्मानंद सेमवाल ने श्यामपुर पुलिस चौकी को तहरीर दी। उन्होंने बताया कि उनका 36 वर्षीय पुत्र दीपक सेमवाल बीती चार जुलाई से लापता है। चार जुलाई को वह बेटे के साथ उसके खदरी स्थित ससुराल गए थे। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्रवधू ससुराल में ही है, जिसकी हाल ही में ऑपरेशन से एक बेटी हुई है। तहरीर में उन्होंने बताया कि चार जुलाई की रात दोनों घर पहुंचे तथा बेटा दीपक अपनी स्कूटी खड़ी कर पैदल बैराज की ओर निकल पड़ा। यहां आस्था पथ पर उसने किसी अन्य व्यक्ति के मोबाइल से पत्नी को फोन लगाया। मगर, पत्नी से बात नहीं हो सकी। इसके बाद से ही वह लापता चल रहा है। पुलिस ने मामला गंभीर पाते हुए व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें