फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल और धर्मशालाओं का ब्योरा खंगालेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। सराफ गोलीकांड मामले में अब पुलिस नगर के होटलों और धर्मशालाओं का ब्योरा खंगालने में जुट गई है। एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचकर मामले में अब तक हुई कोशिशों और नतीजों की जानकारी ली। इसके साथ ही सर्किल के तीनों थानों के थानाध्यक्षों को गोलीकांड के खुलासे के लिए सामूहिक प्रयास का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती ने कोतवाली में पुलिसकर्मियों के साथ गोलीकांड मामले में समीक्षा बैठक ली।
विज्ञापन

पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी ने बताया कि पुलिस को वारदात के दौरान नगर के होटल और धर्मशालाओं में रहने वाले लोगों की जानकारी जुटाने और पूछताछ करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रत्येक जिलों के आपराधिक प्रवृत्ति वाले लोगों से सख्ती से पूछताछ करने को भी कहा है। उन्होंने बताया कि सर्किल के तीनों थाना ऋषिकेश, रायवाला और रानीपोखरी पुलिस क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत के क्षेत्र में पड़ते है। इसलिए अब गोलीकांड मामले में तीनों थानाध्यक्षों को विवेचना में साथ देने को कहा गया है। इसके साथ ही कुछ जिलों में संदिग्धों की भूमिका को टटोला जा रहा है।
19 मई हुई थी वारदात
19 मई को निर्मल बाग, वीरपुर खुर्द पशुलोक में सराफ वीरेंद्र सिंह चौहान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर बैग लूट लिया था। वारदात के बाद से पुलिस बदमाशों की धरपकड़ के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है। ये मामला पुलिस महकमे के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें