फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में छात्र संघ उपसचिव सहित छह के साथ मारपीट

Fri, 21 Jun 2019 01:51 AM IST
Madan Singh अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रामनगर के टेढ़ा गेट पर जाम लगाते हुए युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टेड़ा गांव में कोसी नदी में नहाने गए रामनगर डिग्री कॉलेज के छात्र संघ उपसचिव मनीष मेहरा सहित छह युवकों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट कर दी। युवक अपने साथी का जन्मदिन मनाने गए थे। मारपीट से गुस्साए युवकों ने टेड़ा गेट पर जाम लगा दिया। इस कारण पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह युवकों को शांत किया। इस मामले में वन कर्मियों और अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


 मनीष मेहरा का आरोप है कि उन पर गांव वालों और वन विभाग के लोगों ने डंडों से हमला कर दिया। वे लोग किसी तरह जान बचाकर भागे। उसके बाद उन्होंने टेड़ा पहुंचकर चौकी पर जाम लगा दिया। इस कारण पर्यटकों की जिप्सियों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने  गुस्साए युवकों को शांत किया और गेट खुलवाया। उधर, गांव वालों ने पिटाई के आरोप से इन्कार किया है। उनका कहना है कि युवक आपस में ही लड़ रहे थे। छात्र संघ उपसचिव की तहरीर पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इधर, कोसी रेंज के रेंजर बीपी पंत ने बताया कि वन कर्मियों की ओर से मारपीट नहीं की गई है। युवकों के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की है, जिसमें वनकर्मी शामिल नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें