भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने नगर क्षेत्र में धड़ल्ले से हो रही नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। साथ की नशीले पदार्थों को प्रतिबंधित नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
रविवार को संगठन के जिला महासचिव ऋषभ कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला महासचिव ने कहा कि नगर क्षेत्र के रेलवे रोड, चंद्रेश्वर नगर, मायाकुंड आदि क्षेत्रों में नशीले पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले की जा रही है। इस पर प्रतिबंध लगाने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है।
उन्होंने कहा कि मैरीन ड्राइव पर नशेड़ियों की गतिविधियां लागातार बढ़ रहीं हैं। इससे आस्था पथ पर घूमने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही तीर्थनगरी की छवि भी धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि नशीले पदार्थों की बिक्री पर पुलिस रोक नहीं लगाती है, तो संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा।
इस अवसर पर अभिषेक थापा, शिवा सिंह, सौरभ राणा, आदित्य कुमार, लक्षित खरोला, अंकित कुमार, अभिषेक घोष, सुमित नेगी, शुभम अग्रवाल, सतीश कुमार, संयम जैन, शिवम गुप्ता, परितोष हलधर, अमन थापा, दीपक भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।