फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परतापुर में दो महिलाओं की हत्या कर शव फेंके

Mon, 20 May 2019 04:24 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर में न तो महिलाएं सुरक्षित हैं न ही बेटियां। परतापुर थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग अलग स्थानों पर महिला और युवती के शव मिले। फिलहाल दोनों की शनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस अपहरण के बाद हत्या किए जाने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन

रविवार सुबह परतापुर फ्लाईओवर के नीचे पानी से भरे गड्ढे में महिला का शव मिला। सूचना पर परतापुर इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर मौके पर पहुंचे और जांच की। फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। महिला की उम्र 28 से 30 साल के आसपास बताई जा रही है। वह जींस व कुर्ती पहने थी। महिला के माथे व गले पर चोट के निशान थे। पुलिस के अनुसार, शव दो से तीन दिन पुराना है। पुलिस का मानना है कि महिला की हत्या किसी और स्थान पर की गई। शव यहां फेंका गया है। शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया। सीओ ब्रह्मपुरी  चक्रपाणि त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
आम के बाग में मिला युवती का शव
 दूसरी
घटना परतापुर क्षेत्र के महरौली मार्ग की है। आम के बाग में करीब 22 वर्षीय युवती का शव मिला। युवती की गला घोंटकर हत्या के बाद शव को जला दिया गया। युवती की जीभ निकली हुई थी। शव के पास एक खाली बोतल भी मिली। सूचना पर सीओ ब्रह्मपुरी और इंस्पेक्टर परतापुर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। शव भी शनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले में अपहरण के बाद दुष्कर्म और फिर हत्या की आशंका जता रही है। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस का कहना है कि शव और मौके के हालात देखकर लग रहा है कि वारदात को शनिवार रात में ही अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें