फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीआरएफ जवान राजेन्द्र नाथ ने किया माउंट एलब्रुस को फतेह

विज्ञापन
यूरोप महाद्वीप की ऊंची चोटी तक पहुंचे एसडीआरएफ के जवान राजेंद्र नाथ। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। एसडीआरएफ के जवान आरक्षी राजेन्द्र नाथ ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को फतेह किया। ऐसा करने वाले वह उत्तराखंड के पुलिस के पहले पुलिसकर्मी बने हैं।
विज्ञापन

एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार जवान आरक्षी राजेंद्र नाथ ने बहुत खराब मौसम में यूरोप महाद्वीप स्थित सबसे ऊंचीं चोटी माउंट एलब्रुस को फतेह कर इतिहास रचा है। 360 एक्सप्लोरर महाराष्ट्र द्वारा नौ से 17 अगस्त तक यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर एक्सपीडिशन का आयोजन किया गया। खराब मौसम की चेतावनी के चलते टीम ने बड़ा साहस दिखाते हुए 12 अगस्त को एल्ब्रुस को फतेह कर वहां तिरंगा फहराया है। एसडीआरएफ की ओर से बताया कि वर्ष 2001 से पुलिस में सेवा दे हरे आरक्षी राजेंद्र नाथ पूर्व में माउंट त्रिशूल का सफलतापूर्वक आरोहण कर चुके है। राजेन्द्र सतोपंथ, चंद्रभागा-13 और डीकेडी का भी आरोहण कर चुके है। टीम में साहस दिखाने पर पूरे देश में राजेंद्र नाथ की सराहना हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें