04 देहरादून में राहुल गांधी की रैली को लेकर लाल तप्पड़ में आयोजित बैठक में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ?
- फोटो : RISHIKESH
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की देहरादून में आहूत जनसभा को सफल बनाने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में लोगों को सरकार की विफलताओं को बताते हुए रैली में शामिल होने की अपील की।
रविवार को लालतप्पड़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय पंचायत परिषद के प्रदेश संयोजक और पूर्व राज्यमंत्री मनीष कुमार नागपाल ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आम जनमानस त्रस्त है। कहा कि राज्य में भय, भ्रष्टाचार, महंगाई और बेरोजगारी का आलम है। बताया कि इन सभी मुद्दों को लेकर 16 दिसंबर को देहरादून में आहूत रैली की गई है। कांग्रेस सेवा दल प्रदेश सचिव शंकर सिंह महरालू ने कहा कि जब से राज्य सरकार युवा और महिला विरोधी है। बैठक के बाद गांव में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान शेर सिंह सक्सेना, चिंताराम, बलवीर सिंह, अशोक कुमार, राहुल, रजत, विजय, सागर, कृष्णा, हरपाल, रामस्वरूप, तरसेम सिंह, सुरेश और संजय सिंह आदि मौजूद थे।
शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कालेज के करियर काउंसिलिंग इकाई की ओर से स्वामीराम हिमालयन विश्वविद्यालय के सहयोग से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को जॉब अवसरों के बारे में जानकारियां दी गई। विशेषज्ञ डॉ. अभय श्रीवास्तव और आकाश ने जानकारियां दी। कालेज प्राचार्य डॉ. डीपी सिंह ने छात्र-छात्राओं ऐसे कार्यक्रमों से लाभ उठाना चाहिऐ। डॉ. अनिल भटट, डॉ.एसएस बलूडी आदि मौजूद थे।