फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदों और सैनिक परिवारों का सम्मान करेगी कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। कांग्रेस 31 अक्तूबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्वगीर्य इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि शहीदों के परिजनों और सैन्य परिवारों को सम्मानित करेगी। सैन्य सम्मान कार्यक्रम के लिए कांग्रेस ने एक समिति गठित की है। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला को समिति का संयोजक बनाया गया है।
विज्ञापन

रेलवे रोड स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय में सैन्य सम्मान कार्यक्रम को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के प्रदशे महासचिव राजपाल खरोला ने बताया कि उत्तराखंड देवभूमि के साथ ही सैन्य भूमि भी है। उन्होंने कि केवल देहरादून जिले के लगभग आठ हजार सैनिक वर्तमान में सेना में कार्यरत हैं। देश की सीमा की रक्षा करते हुए जिले के 52 वीर सैनिक शहीद हुए हैं। खरोला ने कहा की शहीदों की कुर्बानियों पर हर भारतीय को गर्व होता है। लेकिन साथ ही उनके परिवारों प्रति भी हमारे फर्ज बनते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहीदों के परिवारों के साथ खड़ी है । बैठक में शूरवीर सिंह सजवाण, विजय सारस्वत, जयेंद्र रमोला, विनय सारस्वत, विजयपाल रावत, कमला प्रसाद भट्ट, ललित मोहन मिश्रा, सुधीर राय, जय सिंह रावत, शैलेंद्र बिष्ट, विवेक तिवारी, त्रिलोक नाथ तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें