फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल महंगाई के विरोध में प्रदर्शन करेंगे किसान

विज्ञापन
महंगाई के खिलाफ होने वाले आंदोलन के लिए नगर में पर्चा वितरण करते किसान सभा के कार्यकर्ता। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
डोईवाला। अखिल भारतीय किसान सभा मंगलवार 26 अक्तूबर को बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार विरोधी प्रदर्शन करेगी। इसके लिए आयोजित तैयारी बैठक में आंदोलन की दिशा तय की गई।
विज्ञापन

रविवार को प्रेमनगर बाजार पंचायत घर में आयोजित बैठक में किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण आज किसानों के हालात खराब होते जा रहे हैं। ऊपर से बढ़ती महंगाई के कारण किसान कृषि कार्यों से विमुख होने लगा है। जो कृषि प्रधान देश के लिए अच्छा नहीं है। कहा कि किसान सभा किसानों को संगठित करने के लिए यूनिट स्तर पर सदस्यता अभियान को चलाएगी। संगठन नेता जाहिद अंजुम और उम्मेद वोरा ने कहा कि मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ देश भर में चल रहे आंदोलन के 11 माह पूरे हो रहे हैं। संगठन कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का बर्खास्त करने की मांग भी बैठक में जोर शोर से उठाई। बाद में देहरादून में मंगलवार को होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह के नेतृत्व में किसानों ने नगर में महंगाई के विरोध में होने वाले आंदोलन के पर्चे बांटे। इस दौरान जिला संयुक्त सचिव याकूब अली, किशन सिंह, मुहम्मद अकरम, हर्षवीर सिंह, प्रियांशु, मुहम्मद हुसैन, अश्वनी त्यागी, अनूप पाल, शमशाद अली, इकराम, सत्यप्रकाश और साधूराम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें