फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन स्माइल के तहत कटे होंठ व तालू के मरीजों का होगा ऑपरेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश के प्लास्टिक चिकित्सा विभाग में मिशन स्माइल अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत बच्चों और अन्य लोगों के जन्मजात कटे होंठ व तालू के नि:शुल्क ऑपरेशन किए जाएंगे। एम्स में बुधवार से शुरू होने वाले इस चार दिवसीय शिविर के तहत पंजीकृत 60 बच्चों व युवाओं की सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन

एम्स ऋषिकेश के प्लास्टिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. विशाल मागो व चिकित्सक डॉ. देवरति चट्टोपाध्याय ने बताया कि एम्स में 2016 से अब तक 320 मरीजों की सफल सर्जरी की जा चुकी है। सभी मरीज बेहतर तरीके से अपनी निजी जिंदगी जी रहे हैं। मिशन स्माइल एक 80जी और एफसीआरए पंजीकृत मेडिकल चैरिटेबल ट्रस्ट है, जो कि कटे होंठ, कटे तालू और चेहरे की अन्य विकृतियों के साथ पैदा हुए बच्चों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए नि:शुल्क सर्जरी की सेवा प्रदान करता है। एम्स में छह से नौ अप्रैल-2022 तक भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की सीएसआर पहल के तहत मिशन स्माइल के तहत पंजीकृत 60 बच्चों, युवाओं व अन्य लोगों के कटे होंठ, कटे तालू की सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें