ऋषिकेश। राष्ट्रीय खेल दिवस पर टिहरी जिला खेल कार्यालय नरेंद्रनगर की ओर से मुनिकीरेती स्थित पूर्णानंद खेल मैदान में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सिटी क्लब विजेता और फ्रैंडस क्लब उपविजेता रही।
रविवार को प्रतियोगिता के दूसरे दिन लीग मैच खेले गए। जिसमें पहला मैच फ्रैंडस क्लब और सिटी क्लब के बीच खेला गया। जिसमें सिटी क्लब ने फ्रैंड्स क्लब को 25-11, 26-15 से हराया। दूसरा मैच ब्रर्दस क्लब और गढ़वाल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें ब्रदर्स क्लब ने गढ़वाल क्लब को 25-10, 25-18 से हराया। तीसरा मैच सिटी क्लब और फ्रैंड्स क्लब के बीच खेला गया। जिसमें सिटी क्लब ने फ्रैंड्स क्लब को 25-18, 25-19 से हराया। उसके बाद पहला सेमीफाइनल मुकाबला ब्रदर्स क्लब और सिटी क्लब के बीच खेला गया। जिसमें सिटी क्लब ने ब्रदर्स क्लब को 25-21, 25-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला फ्रैंडस क्लब एवं गढ़वाल क्लब के बीच खेला गया। जिसमें फ्रैंडस क्लब ने गढ़वाल क्लब को 25-15, 25-11 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला सिटी क्लब एवं फ्रैंडर्स क्लब के बीच खेला गया। जिसमें सिटी क्लब ने फ्रैंडस क्लब को 25-21, 25-18 से हराकर फाइनल मुकाबला जीता। विजेता प्रतिभागियों को जिला खेल विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।
इस मौके पर प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी रितु जैन, दिवाकर भानु प्रताप सिंह रावत, सुखदेव बडोनी, प्रेममोहन कंडारी, दीपक रावत, सुनील कुमार, हेमंत भारती, देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी, डीएस चौहान, साधुराम, देवेंद्र, रोशन आदि थे।