फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन में बच्चे भी आगे, दूसरों को भी कर रहे प्रोत्साहित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बीते 16 मार्च से स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 से 14 आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। वैक्सीन लगाने के लिए बच्चों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय की टीम संत निरंकारी भवन, सरकारी अस्पताल और शहर के विद्यालयों में जाकर इस आयु वर्ग के बच्चों को वैक्सीन लगा रही है। बच्चे स्वयं भी वैक्सीन लगा रहे हैं और दूसरे बच्चों को भी वैक्सीन लगाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का भय देश, विदेश में फैला हुआ है। कोरोना वैक्सीन ही है जो आपको इस संक्रमण से बचा सकती है। मैंने पहली डोज लगा कर काफी सुरक्षित महसूस कर रही हूं। सभी को कोरोना वैक्सीन लगानी चाहिए।
-वैष्णवी, छात्रा
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बहुत नुकसान हुआ है। संक्रमण के डर से भी लोग अब वैक्सीन पर विश्वास कर रहे हैं। मेरे माता-पिता मुझे वैक्सीन लगाने के अस्पताल लाए थे। वैक्सीन से कोई परेशानी नहीं हुई। वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन

-अनिरुद्ध, छात्रा
कोरोना संक्रमण से बचना है तो वैक्सीन लगानी बहुत जरूरी है। यह नहीं है कि आपने वैक्सीन लगा दी है तो आप सुरक्षित हैं। वैक्सीन लगाने के बाद भी आपको मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करना होगा।
-आयुषी, छात्रा
जब बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ था तो मेरे माता-पिता के मन में कुछ आशंका थी, लेकिन जब मेरे घर के आसपास के बच्चों ने वैक्सीन लगाई तो माता-पिता की हिचकिचाहट भी दूर हो गई। इसके बाद मैं वैक्सीन लगाने अस्पताल आ गया।
विज्ञापन

-सुजल चौहान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें