फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम ने पकड़ी सात पेटी सिंगल यूज प्लास्टिक

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ नगर पालिका की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए सात पेटी प्लास्टिक के गिलास जब्त किए। पालिका ने संबंधित व्यक्ति से पांच हजार का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पालिका की टीम को सूचना मिली की नगर क्षेत्र में एक टैंपू से सात पेटी प्लास्टिक के गिलास लाए गए हैं। पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर टैंपो को पकड़ लिया। पालिका टीम ने छानबीन की तो वाहन में सात पेटियों में प्लास्टिक के गिलास भरे हुए पाए गए। पेटियों में भरकर नगर क्षेत्र में बिक्री के लिए लाया जा रहा था। नगर पालिका के सफाई निरीक्षक सचिन सिंह रावत ने बताया कि नगर में सिंगल यूज प्लास्टिक पूरी तरह से प्रतिबंधित है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर टीम प्रतिबंधित पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चला रही है। बताया कि संबंधित व्यक्ति से जुर्माना वसूला गया है। इस दौरान टीम में सफाई निरीक्षक परमीत कुमार, सिद्धार्थ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें