फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती पुलिस ने 70 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थाना पुलिस इस ओर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना मुनिकीरेती पुलिस ने बताया कि बीते दो सितंबर को क्षेत्रपाल डंग पुत्र स्व. टेकचंद निवासी 12 कर्जन रोड देहरादून ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनके भाई मोहनलाल डंग, उनकी पत्नी और उनके बेटे ने उनकी बिना जानकारी के उनकी संपत्ति को इंडिया बुल्स नामक फाइनेंस कंपनी में गिरवी रखकर उनके फर्जी हस्ताक्षर कर कूट रचित दस्तावेजों का प्रयोग करके करीब 70 लाख का ऋण लिया है। तहरीर और छानबीन के बाद थाना पुलिस ने मोहनलाल डंग के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें