रायवाला के समीप हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
- फोटो : RISHIKESH
ऋषिकेश। हरिद्वार राजमार्ग पर रायवाला के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीचोंबीच बने विद्युत पोल से टकराकर डिवाइडर के ऊपर चढ़ गई। इस घटना में कार के परखचे उड़ गए। कार में सवार चालक की जान बालबाल बच गई।
थाना रायवाला पुलिस ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक कार हरिद्वार से रायवाला की ओर आ रही थी। हाईवे पर खांडगांव पुलिया के पास अचानक दुपहिया वाहन के आगे आने से कार अनियंत्रित होकर हाईवे की सर्विस रोड की रेलिंग के ऊपर चढ़ गई। तेज रफ्तार कार ने रेलिंग के साथ लगे हाईवे के विद्युत पोल को तोड़ दिया। इस घटना में कार के आगे का हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि सुरक्षा सुविधाओं से लैस वाहन में सवार अभिषेक (28) निवासी हरिद्वार की जान बालबाल बच गई।