फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जागरुक

विज्ञापन
04 राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्वच्छता अभियान चलाते पूर्णानंद इंटर कॉलेज के स्वयंसेवी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
श्री पूर्णानंद इंटर कॉलेज मुनिकीरेती के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिन स्वयं सेवियों ने लक्ष्यगीत, दैनिक प्रार्थना और विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। स्वयं सेवियों ने पूर्णानंद इंटर कॉलेज और श्री पूर्णानंद खेल स्टेडियम में स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। बौधिक सत्र में स्वयं सेवियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर शैलेश सेमवाल, जयवीर सिंह नेगी, संदीप मोहन, विनोद बिजलवान, सुरेश ममगाई, वीरेंद्र कुमार, कामन बंसल, सत्ये सिंह नेगी, नंदकिशोर कोटनाला, विवेकानंद शर्मा, विजया पुरोहित, विमला बडोला, राजूलाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन

उधर ग्राम सभा खदरी खड़कमाफ स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के स्वयं सेवकों ने पांचवें दिन स्वच्छता अभियान चलाकर आसपास लोगों को जागरुक किया। स्वयं सेवियों ने गंगातटों की सफाई कर आसपास लोगों को जागरुक किया। स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर से लक्कड़घाट तक जनजागरूकता रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण और नशा मुक्त भारत का संदेश दिया। उसके बाद स्वयं सेवियों ने खदरी वाटिका में औषधीय पौधारोपण किया।
इस मौके पर विनोद जुगलान, स्वयंबरदत्त कंडवाल, राजेश बहुगुणा, मनोज कुमार, सूरज कुमार, हरीश रतूड़ी, अनुज कुमार, लक्की नौटियाल, आयुष चौहान, सपना राणा, काजल कौर, आयुसी राणा, पायल रावत, सपना राणा, कोमल, निकिता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें