फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा देश के नौजवानों के भविष्य के साथ कर रही खिलवाड़: जयेंद्र रमोला

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का कांग्रेसियों ने विरोध जताया। त्रिवेणी घाट और ढालवाला में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह आंदोलन कर इसका विरोध किया। इस योजना को देश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।
विज्ञापन

सोमवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेसी त्रिवेणी घाट स्थित आरती स्थल पर एकत्रित हुए। जयेंद्र रमोला ने कहा कि अग्निपथ योजना युवाओं के साथ धोखा है। सरकार को योजना वापस लेनी चाहिए। देश का युवा सेना में जाकर मां भारती की सेवा करना चाहता है, न कि भाजपा कार्यालय का चौकीदार बनना चाहता है। वन रैंक वन पेंशन का वादा करने वाली भाजपा अब नो रैंक नो पेंशन पर उतर आई है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत और कांग्रेस महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय ने कहा कि अग्निपथ के नाम पर भाजपा देश की सुरक्षा, नौजवानों के भविष्य और सपनों के साथ खिलवाड़ कर रही है। इस मौके पर राकेश सिंह, मदन मोहन शर्मा, बरफ सिंह पोखरियाल, विजयपाल रावत, मनोज गुसाईं आदि मौजूद थे।
नरेंद्रनगर विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना के विरोध में ढालवाला स्थित सुमन पार्क में सत्याग्रह किया। कार्यकारी नगर अध्यक्ष अजय रमोला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने कहा कि केंद्र सरकार को सेना के साथ इस तरह का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इस मौके पर रमेश उनियाल, विरेंद्र कंडारी, राजेंद्र राणा, सर्वेंद्र कंडियाल, शिवम भट्ट, उमेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें