फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के बीच भरोसा खो चुकी भाजपा सरकार: प्रीतम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, कोरोना संक्रमण काल में सरकार की विफलताओं को लेकर भाजपा सरकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जनता के बीच भरोसा खो चुकी भाजपा सरकार का पतन निश्चित है।
विज्ञापन

रविवार को कुड़कावाला सुसवा नदी ग्राउंड पर आयोजित विजय शंखनाद रैली में कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि किसानों ने काले कृषि बिलों के खिलाफ निर्णायक आंदोलन में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। भाजपा संवेदनहीन है। किसान आंदोलन में 700 से अधिक किसान मर गए, लेकिन सरकार चुप्पी साधे रही। उन्होंने कहा कि सरकार की कथनी करनी में अंतर है। प्रीतम सिंह ने कहा कि सरकार ने चुनाव में हार के भय से कृषि कानूनों को वापस लिया। कहा कि कांग्रेस की मनमोहन सरकार ने 72 हजार करोड़ का किसानों का ऋण माफ किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की सरकार में विकास धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। कहा कि राज्य की जनता विकास के लिए कांग्रेस की ओर देख रही है।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव सिंह, एआईसीसी सदस्य एसपी सिंह, जिपंस टीना सिंह, अब्दुल रज्जाक, मनोज नौटियाल, सागर मनवाल, मोहित उनियाल, हाजी अमीर हसन, नागेंद्र नागी, रणजोध सिंह, बुद्धदेव सेमवाल, गीता खत्री, शिवानी लोधी और अजय रावत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

-----
उमड़ी भीड़ से कांग्रेसी उत्साहित, सोशल डिस्टेंसिंग का अभाव
डोईवाला। कांग्रेस की विजय शंखनाद रैली में अच्छी खासी भीड़ उमड़ने से कांग्रेसी जहां खासे उत्साहित दिखाई दिए तो वहीं सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में रैली के माध्यम से कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें