फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभात फेरी निकाल रहे कालोनीवासियों पर हमला

विज्ञापन
आईडीपीएल स्थित कृष्णा नगर कालोनी में प्रभात फेरी निकाल रहे लोगों पर हुए हमले की जानकारी लेती पुल - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। आईडीपीएल स्थित कृष्णानगर कॉलोनी को नगर निगम में शामिल करने की मांग को लेकर प्रभात फेरी निकाल रहे कॉलोनीवासियों पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। इसके बाद गुस्साए कॉलोनीवासी भाजपा के वीरभद्र मंडल अध्यक्ष के घर के बाहर धरने पर बैठ गए। लोगों ने विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। लोगों का आरोप है कि हमला विधायक समर्थकों ने किया है।
विज्ञापन

कृष्णानगर कॉलोनी के नियमतीकरण, नगर निगम में शामिल करने और सरकारी योजनाओं के लाभ की मांग को लेकर कृष्णानगर संघर्ष समिति लंबे समय से आंदोलनरत है। समिति ने मांगों पर कार्रवाई न होने पर 15 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को समिति के अध्यक्ष बीएन तिवारी के नेतृत्व में कालोनीवासी मांगों को लेकर प्रभात फेरी निकाल रहे हैं। समिति के अध्यक्ष डॉ. बीएन तिवारी का आरोप है कि रविवार को प्रभात फेरी भाजपा वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी के घर के बाहर से गुजर रही थी। इस दौरान अरविंद चौधरी और विधायक समर्थकों ने रैली निकाल रहे लोगों को जबरन रोका और अपशब्द कहने लगे। मंडल अध्यक्ष और समर्थकों ने कहा स्थानीय विधायक ने क्षेत्र में बहुत काम किया, कुछ लोग विधायक को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं। डॉ. बीएन तिवारी ने कहा कि इसके बाद विधायक समर्थक आक्रामक हो गए। समर्थकों ने समिति के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। समर्थकों ने महिलाओं का भी नहीं बक्शा, उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान समिति के सदस्य सोहनलाल को काफी चोटें आई और चार-पांच अन्य लोग भी घायल हो गए। समिति के सदस्यों ने मारपीट की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। नगर कोतवाल महेश जोशी ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
---
क्षेत्रीय विधायक ने क्षेत्र में कई विकास कार्य किए हैं। विधायक ने किसी भी हाल में कॉलोनी को न उजड़ने देने का आश्वासन दिया था। कुछ लोग रैली निकालकर नारेबाजी कर रहे थे। मैंने मौके पर जाकर उनको समझा बुझाकर मामला शांत कराया। जब कोई विवाद ही नहीं हुआ तो पुलिस को शिकायत देने का सवाल ही नहीं उठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरविंद चौधरी, अध्यक्ष, भाजपा वीरभद्र मंडल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें