फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौलीग्राट एयरपोर्ट पर अमिताभ की झलक पाने का उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने पहली बार डोईवाला के थानो क्षेत्र में अपनी फिल्म की शूटिंग की है। बिग बी की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक जौलीग्रांट के एक होटल से लेकर थानों में शूटिंग स्थल तक पहुंचे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सख्ती से बिग बी से लोगों की दूरी बनी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह ऋषिकेश से बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन जौलीग्रांट पहुंचे थे। वह कुछ देर के लिए एक स्थानीय रेस्टोरेंट में रुके। इसके बाद फिल्म यूनिट के साथ थानो के लिए चले गए। थानो के भूइंया मंदिर मुख्य मार्ग पर पैदल चहलकदमी के अलावा कार में आवाजाही के कुछ दृश्य कैद किए गए। कुछ दृश्य एयरपोर्ट के आसपास के इलाके के भी शूट किए गए। अमिताभ की एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक खासे बेताब दिखाई दिए। जौलीग्रांट रेस्टोरेंट के बाहर उनको देखने के लिए भीड़ जमा रही। बिग बी की सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी रखी गई थी। भूइंया मंदिर के प्रकाश पंत मार्ग पर फिल्म यूनिट के सदस्य और सुरक्षा कर्मी खड़े थे। मौजूद लोगों को किसी भी तरह से मोबाइल आदि से फोटो और वीडियो नहीं बनाने दी गई। शाम तक फिल्म की शूटिंग चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें