फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया आपदाग्रस्त क्षेत्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
आपदाग्रस्त क्षेत्र धमांदस्यूं पट्टी के निरीक्षण के दौरान लागो से वार्ता करते कृषिमंत्री सुबोध - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने धमांदस्यु पट्टी के आपदाग्रस्त क्षेत्र बवानी, कठ्या, बडल और धौड्याकला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी पीड़ा सुनी। काबीना मंत्री ने टिहरी जिलाधिकारी को क्षेत्र की सुरक्षा के लिए शीघ्र सुरक्षात्मक कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि बीते 28 अगस्त को आई आपदा से क्षेत्र में अधिक नुकसान हुआ है। पूरी तरह से मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। काश्तकारों के अधिकांश खेत बह चुके हैं। गदेरे ऊफान पर आ गए हैं। जिससे गदेरों का रास्ता ही बदल गया है। इससे यहां लगातार खतरा बना हुआ है।
इस मौके पर नरेंद्रनगर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मनीष डिमरी, वंदना, उमेश भंडारी, हुकुम भंडारी, रामभरत, राकेश पांडे, रमेश पुंडीर आदि शामिल थे।
विज्ञापन

कृषि मंत्री ने जेसीबी से किया गदेरा पार
ऋषिकेश। नरेंद्रनगर ब्लॉक अंतर्गत धमांदस्यू पट्टी में निरीक्षण करने पहुंचे काबीना मंत्री सुबोध उनियाल के लिए उफनते गदेरे मुसीबत बन गए। गदेरों को पार करने में काबीना मंत्री को भी परेशानी हुई। इस दौरान आसपास काम कर रही एक जेसीबी मशीन वहां पहुंची। फिर काबीना मंत्री ने जेसीबी मशीन में चढ़कर ऊफनते गदेरे को पार किया।

आपदाग्रस्त क्षेत्र धमांदस्यूं पट्टी में जेसीबी की मदद से नदी पार करते कृषिमंत्री सुबोध उनियाल।- फोटो : RISHIKESH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें