फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खांडगांव में हाथी ने दीवार तोड़ी और फसल रौंदी

विज्ञापन
रायवाला खांड गांव के आबादी क्षेत्र में हाथी की चहलकदमी। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
रायवाला। राजाजी टाइगर रिजर्व से सटे खांडगांव में हाथी ने घुसकर जमकर उत्पात मचाया। कई घरों की चहारदीवारी तोड़ते हुए खेतों में धान की फसल का चट कर गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह हाईवे के रास्ते हाथी खांडगांव में घुसा। जब लोगों ने हाथी को भगाने का प्रयास किया तो हाथी वह खेतों में घुस गया और दस बीघा से अधिक धान की फसल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही हाथी ने रास्ते में आ रही कई घरों और खेतों की चहारदीवारी तोड़ डाली। आबादी क्षेत्र में हाथी की चहलकदमी को लेकर ग्रामीणों में भारी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने राजाजी टाइगर रिजर्व प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। हाथी ने दर्जनभर ग्रामीणों की धान की फसल का चट किया। इसके अलावा राजकीय कन्या विद्यालय की चहारदीवारी को भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

गुलदार की चहलकदमी से लोगों में दहशत
रायवाला। बीते दिनों बाढ़ की चपेट में आने से जंगल सुरक्षा दीवार के टूटने से गुलदार की चहलकदमी बढ़ गई। आबादी सीमा से गुलदार की आमद से शाम ढलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्राम प्रधान शंकर दयाल धनै ने बताया कि जंगली जानवारों से सुरक्षा के लिए गांव की सीमा पर दीवार और उसके ऊपर ऊर्जा बाढ़ लगाई गई थी। जिससे ग्रामीणों को जंगली जानवरों से सुरक्षा दी जा रही थी। किंतु जो बीते सप्ताहभर से अधिक समय से टूटने के बाद से गुलदार की आमद देखी जा रही है। ग्रामीणों में दहशत में जीने को मजबूर है। राजाजी टाइगर रिजर्व को ग्रामीणों की सुरक्षा में तत्काल जंगल सुरक्षा दीवार निर्माण का पत्र दिया जा चुका है। बावजूद इसके वन विभाग ग्रामीणों की सुरक्षा के प्रति लापरवाही बरत रहा है। शीघ्र दीवार का निर्माण नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें