फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh News: दीवारों की पेंटिंग से पहले जर्जर सड़कों की मरम्मत कराए प्रशासन

Mon, 02 Nov 2026 05:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
- शहर की सड़कों के सुधार पर खर्च हो 94 लाख रुपये, युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिकेश। शहर की बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने के बजाय दीवारों की पेंटिंग और सौंदर्यीकरण पर 94 लाख रुपये खर्च किए जाने की स्वीकृति पर युवाओं ने सवाल उठाए हैं। पीएलएमएस महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव राणा के नेतृत्व में युवाओं ने सोमवार को एसडीएम कुमकुम जोशी को तहसील परिसर में ज्ञापन सौंपकर स्वीकृत धनराशि का उपयोग शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण और मरम्मत पर किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में युवाओं ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से शहर की सड़कों के किनारे स्थित दीवारों पर पेंटिंग और सौंदर्यीकरण के लिए 94 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है जबकि शहर के कई प्रमुख इलाकों में सड़कें लंबे समय से बदहाल हैं। गौरव राणा ने कहा कि बीस बीघा, बापू ग्राम, शिवाजी नगर, गुमानीवाला, भट्टोवाला और बाजार क्षेत्र सहित शहर के कई हिस्सों में सड़कें खस्ताहाल हैं। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव ने कहा कि शहर की सुंदरता केवल दीवारों पर पेंटिंग कराने से नहीं, बल्कि बेहतर सड़कें, सुरक्षित यातायात और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने से सुनिश्चित होगी। छात्रसंघ महासचिव रेहान बंदोलिया ने कहा कि प्रशासन संबंधित विभागों को निर्देश जारी कर सड़कों का स्थलीय निरीक्षण कराए और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए प्राथमिकता तय की जाए। इस मौके पर युवा कांग्रेस महानगर अध्यक्ष हिमांशु कश्यप, मानव रावत, उदित झा, तरुण त्यागी, अखिल रावत, अतुल डोभाल, सुंदर साहनी, दीपक कुशवाहा, अनमोल, शुभम कुमार, ऋतिक कुशवाहा, नितिन, अमन, भव्य रावत, इशांत, अक्षत, निखिल रावत, हर्ष, अर्पित बंदोलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें