फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemkunt Sahib: हेमकुंड साहिब की यात्रा पर 250 सिख यात्रियों का जत्था रवाना, संगत से मिले राज्यपाल और सीएम, लंगर भी छका

Thu, 19 May 2022 10:10 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हेमकुंड साहिब में सभी तैयारियां पूरी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराने के बाद यात्रा पर प्रस्थान करना होगा। 
विज्ञापन
250 यात्रियों का पहला जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेमकुंड साहिब की यात्रा पर लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा से 250 यात्रियों का पहला जत्था सात बसों से ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल का उद्घोष...’ के साथ रवाना हो गया। जत्थे की रवानगी से पहले आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी शामिल हुए। इन लोगों ने संगत के साथ लंगर भी छका। 

विज्ञापन


श्री हेमकुंड साहिब की यात्रा पर पंच प्यारों के नेतृत्व में करीब 250 श्रद्धालु काफिले में शामिल हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सिखों के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिख धर्म की स्थापना ही सेवा भाव के लिए हुई है। गुरु गोविंद सिंह ने हेमकुंड साहिब में तपस्या कर पूरी दुनिया को सेवा भाव का संदेश दिया है। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हेमकुंड साहिब में सभी तैयारियां पूरी हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण कराने के बाद यात्रा पर प्रस्थान करना होगा। उन्होंने कहा कि हेमकुंड साहिब की यात्रा को सुगम बनाने के लिए यात्रा मार्ग पर रोपवे का निर्माण किया जा जाएगा। इसे केंद्र सरकार ने स्वीकृति दे दी है। उन्होंने यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं से अपील की कि वह अपनी सेहत का भी ध्यान रखें। 
विज्ञापन


गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 22 मई को खुल रहे हैं। श्रद्धालुओं का जत्था लगातार जाता रहेगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से हरिद्वार में ज्ञान गोदड़ी के मामले का समाधान किए जाने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें