फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायो केमिस्ट्री की पढ़ाई मरीजों की देखभाल से जोड़ने की जरूरत

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो /अमर उजाला, ऋषिकेेश। एम्स ऋषिकेश में न्यूरो बायो केमिस्ट्री वर्कशॉप शुरू हो गई है। पांच दिवसीय वर्कशॉप का शुभारंभ एम्स निदेशक प्रो. रविकांत ने किया। उन्होंने कहा कि रोगियों की बेहतरी के लिए नये-नये अनुसंधान व अलग हटकर सोचना चिकित्सक की प्राथमिकता होनी चाहिए। बायो केमिस्ट्री की पढ़ाई को मरीजों की देखभाल से जोड़ने की जरूरत बताई। इससे विद्यार्थियों में विषय के प्रति रुचि बढ़ेगी और वह इसे याद रखेंगे। कार्यशाला के पहले दिन प्रतिभागियों को विभिन्न टेस्ट व प्रयोग करने को दिए गए।
विज्ञापन

कार्यशाला में डॉ. मनीषा नैथानी व डॉ. अनीसा आतिफ मिर्जा ने विभिन्न तकनीकियों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रो. बीना रवि, डीन एकेडमिक प्रो. सुरेखा किशोर, एडिशनल प्रो. माइक्रो बायोलॉजी डॉ. बलरामजी ओमर, आयोजन सचिव प्रो. विवेका नंदन, प्रो. सत्यावती राना, डॉ. सरमा शाह, डॉ. बेला गोयल, डॉ. किरन मीणा, डॉ. स्वाति, शशि रंजन, देवेना, बृजेश, ज्योति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें