फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ ने समाज में जनजागरण का कार्य किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो /अमर उजाला, ऋषिकेश । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से युवा चेतना-राष्ट्र चेतना विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर संघ की समाज के प्रति दायित्वों के प्रति दायित्वों की जानकारी दी गई। राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय सभागार हॉल में आयोजित गोष्ठी का संघ के प्रांतीय संयोजक पवन कुमार ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि संघ ने अपने स्थापना काल से ही व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से समाज में जनजागरण का कार्य किया है।
विज्ञापन

समाज के विभिन्न क्षेत्रों में संघ विचारों की अभिव्यक्ति से सभी वर्गों में संवाद करता आ रहा है। वर्तमान में युवाओं में भी संघ की विचारधारा निरंतर विस्तार कर रही है। संघ में शाखा स्तर पर भी युवाओं की भागीदारी अहम भूमिका निभा रही है। निरंतर कई पीढ़ियों से स्वयंसेवक बनते आ रहे हैं। संघ सभी वर्गों की भागीदारी, सामाजिक समरसता के रूप में समाज की उन्नति के लिए कार्य कर रहा है। उन्होंने युवाओं से संघ की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्नान किया है। इस अवसर पर अजय, नवीन, आशुतोष, राजन, रोहित, पारसनाथ, अनुराग, शेर सिंह, दिव्यांशु, अंजली, वैष्णवी, कंचन, दिलीप, प्रशांत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें