फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीर्थनगरी में 53 फीसदी को लगा दूसरा टीका

विज्ञापन
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में कोरोना वैक्सीन लगवातीं महिला। - फोटो : RISHIKESH
विज्ञापन
ऋषिकेश। तीर्थनगरी में शत-प्रतिशत वयस्क आबादी को कोरोनारोधी टीके की पहली डोज लग गई है। वहीं 53.1 फीसदी व्यस्क आबादी को टीके की दूसरी डोज लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने विधानसभा चुनाव से पहले शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के कोविड नोडल डॉ. अंकित आनंद ने बताया कि ऋषिकेश में 98 हजार 138 लोगों को कोरोना की पहली डोज और 52 हजार 110 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई है। नरेंद्र नगर ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीश जोशी ने बताया कि क्षेत्र में 41 हजार को कोरोना की डोज लगाने को लक्ष्य था। जिसमें शत प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली डोज और 31 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगा दी गई है। यमकेश्वर ब्लॉक के कोविड नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि यमकेश्वर ब्लॉक में उनके पास 40 हजार लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने का लक्ष्य था। जिसमें शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। इसके अलावा 15 हजार लोगों को दूसरी डोज की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। कोविड नोडल अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा चुनाव से शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
वैक्सीनेशन शिविर का किया औचक निरीक्षण
ऋषिकेश। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भट्टोंवाला स्थित प्राथमिक विद्यालय में संचालित वैक्सीनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होेंने वैक्सीनेशन करने आए लोगों से वार्ता की। वैक्सीनेशन सेंटर में लोगों की भीड़ देखकर सीएमएस विजयेश भारद्वाज को दूरभाष पर निर्देशित वैक्सीन की डोज बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। सीएमएस ने 150 वैक्सीन डोज सेंटर पर पहुंचाई। जिससे सेंटर पर टीका लगाने पहुंचे सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान उन्होंने वैक्सीन लगाने आए लोगों को मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। इस अवसर पर टिंकू सिंह, हरीश कुमार, भट्टोंवाला की प्रधान दीपा राणा, मानवेंद्र कंडारी, धनपाल सिंह राणा, नत्थीलाल रतूड़ी, हरपाल सिंह राणा, रविंद्र राणा, संजय राणा आदि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें