फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर रेटिंग और बिल नहीं देने पर अंग्रेजी शराब की दुकान पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
डोईवाला। उपजिलाधिकारी लक्ष्मीराज चौहान ने बताया कि डोईवाला भानियावाला और लालतप्पड़ अंग्रेजी शराब की दुकान पर बुधवार को औचक जांच के लिए एक व्यक्ति को भेजा गया। भानियावाला स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पर ओवररेटिंग और बिल भी नहीं दिया जा रहा था। जिसका मौके पर संज्ञान लिया गया। बताया कि डोईवाला भानियावाला की दुकान में ओवररेटिंग के लिए 50 हजार और कम्प्यूटरीकृत बिल नहीं देने पर 10 हजार का चालान करने की संस्तुति जिलाधिकारी से की गई है।
विज्ञापन

बताया कि लालतप्पड़ की दुकान पर बिल नहीं दिया जा रहा था। एसडीएम ने बताया कि अंग्रेजी शराब की दुकान में ओवररेटिंग की शिकायत काफी दिनों से मिल रही थी। अंग्रेजी शराब की दुकान पर हो रही ओवर रेटिंग और बिल नहीं देने की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई के लिऐ संस्तुति की है। बताया गया कि जांच के दौरान दुकान पर ओवररेटिंग के साथ ग्राहक को बिल भी नहीं दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें