फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं : विजय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो /अमर उजाला, ऋषिकेेश। ज्योति विशेष स्कूल के रजत जयंती समारोह में कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे विद्यालय सहित अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे विद्यालय के विशेष बच्चों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल की ओर से दिया गया। रविवार को हरिद्वार रोड स्थित ज्योति विशेष स्कूल के रजत जयंती समारोह का विधिवत समापन हो गया। उत्तराखंड महिला आयोग की अध्यक्ष विजय बड़थ्वाल ने कार्यक्रम में शिरकत करते हुए कहा कि विशेष बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत है तो उन्हें सही मार्गदर्शन देने की। सही और उचित मार्गदर्शन के अभाव में विशेष बच्चों को पहचान नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

रजत जयंती समारोह में संकल्प सहारनपुर, आशा ज्योति लखनऊ, सिरतार रोहतक, वीएमके हल्द्वानी, गोल्डन की आशा देहरादून, स्टार्ट स्पेशल रुद्रपुर, आशादीप मुजफ्फरनगर, जीवनधारा बरेली, राफेल स्कूल देहरादून के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान फ्रांस से आए अमेरिकन स्कूल ऑफ पेरिस के पांच शिक्षक और 13 छात्रों ने दया नहीं सहयोग के सिद्धांत का संदेश दिया। विशेष बच्चों ने चैत की चैत्वाली गढ़वाली गीत पर नृत्य कर सभी का मन मोहा। ज्योति स्पेशल स्कूल की शिक्षिका सावित्री क्षेत्री को उत्कृष्ट नृत्य तैयार कराने के लिए पुरस्कृत किया गया।
सुनील थपलियाल और शिवप्रसाद बहुगुणा के संचालन में चले कार्यक्रम में सुधीर कुकरेती, डीडी तिवारी, डीके वाष्णेय, विनय उनियाल, डीबीपीएस रावत, मेजर गोविंद सिंह रावत, अनिल किंगर, धीरेंद्र जोशी, रवि शास्त्री, डीपी रतूडी, रंजन अंथवाल, ज्योति विशेष स्कूल के प्रधानाचार्य कमलेश भाटिया, खेल कोच शशी, विजयलक्ष्मी, मंजू राजपूत, उपदेश उपाध्याय, अनिल भट्ट, विजया गोदियाल, मंजू शुक्ला, रोहित गुप्ता, सोनिया, नीतू शर्मा, नितिन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें