फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के विरोध के आगे झुका पालिका प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। खारास्रोत नदी में संचालित हो रही अवैध पार्किंग को हटाने के लिए पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी के नेतृत्व में पहुंची नगर पालिका की टीम को व्यापारियों के विरोध के आगे झुकना पड़ा। राफ्टिंग रोटेशन समिति के पदाधिकारियों ने पार्किंग हटाए जाने का कड़ा विरोध किया। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी आरके सकलानी ने भी पार्किंग से वाहनों को हटाए जाने पर हाईवे पर जाम की आशंका व्यक्त की। इस पर पालिकाध्यक्ष ने राफ्टिंग सीजन तक वाहनों को खारास्रोत में ही पार्क करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खारास्रोत पार्किंग में बड़ी संख्या में अवैध रूप से वाहनों को पार्क किया जाता है। सोमवार को इन्हीं वाहनों को यहां से हटाने के लिए मुनिकीरेती पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी के नेतृत्व में पालिका की टीम खारास्रोत नदी पहुंची। यहां नदी में वाहनों की आवाजाही रोकने के लिए पालिकाध्यक्ष ने जेसीबी संचालक को खाई खोदने के निर्देश दिए। मौके पर राफ्टिंग रोटेशन के पदाधिकारी भी पहुंचे। यहां उन्होंने खाई खोदे जाने और नदी से वाहनों को हटाए जाने का विरोध जताया। कुछ राफ्टिंग संचालकों ने जेसीबी के आगे लेट जाने की धमकी तक दे डाली। स्थिति को देखते हुए थाना प्रभारी ने भी खारास्रोत नदी से वाहनों को हटाए जाने पर हाईवे पर जाम की संभावना व्यक्त की।
राफ्टिंग रोटेशन पदाधिकारियों के काफी आग्रह के बाद पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने राफ्टिंग सीजन तक के लिए ही यहां पर वाहनों को पार्क करने की मोहलत दी। मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह, गंगा नदी राफ्टिंग रोटेशन समिति के अध्यक्ष दिनेश भट्ट, राफ्टिंग संचालक अनुराग पयाल आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

कोट्स
वीकेंड के दिनों मेें मुनिकीरेती क्षेत्र में वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। खारास्रोत नदी को पूर्व में कुंभ मेला के दौरान पार्किंग के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है। पालिका को यहां पर नियमानुसार अनुमति लेकर पार्किंग का संचालन करना चाहिए। इससे हाईवे पर जाम जैसी समस्या से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

- आरके सकलानी, थाना प्रभारी मुनिकीरेती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें