फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार ने चमोली को 60 रनों से किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतियोगिता में हरिद्वार ने चमोली को हराया
विज्ञापन

- यूसीए-डीसीएस की ओर से इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट चैंपियनशिप

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। उत्तरांचल क्रिकेट एसोसिएशन और डोईवाला क्रिकेट सोसायटी के सहयोग से आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट चैंपियनशिप में हरिद्वार ने चमोली को 60 रनों से हरा दिया। माउंट लिटरा जी स्कूल भानियावाला के मैदान पर आयोजित की जा रही क्रिकेट चैंपियनशिप में सोमवार को हरिद्वार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 38 ओवरों में 187 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। आर्यन पंवार ने सर्वाधिक 72 रनों की पारी खेली। स्वराज ने भी 37 रन टीम के लिए जोड़े। चमोली के सचिन और अभिषेक ने 3-3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चमोली की टीम 36.3 ओवरों में 127 रनों पर ढेर हो गई। अक्षत ने 36 के अलावा चेतन और सचिन ने 12-12 रन टीम के लिए जोड़े। हरिद्वार के दीप और आर्यन ने सर्वाधिक 3-3 और स्वराज ने 2 खिलाड़ियों को पवेलियन लौटाया। विनय शर्मा और अजय वैध मैच के अंपायर रहे जबकि मुकेश भंडारी स्कोरर रहे। इस दौरान यूसीए सचिव चंद्रकांत आर्य, डोईवाला क्रिकेट सोसायटी सचिव अमित गोयल, विजय जखमोला, प्रमोद बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें