फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहुउद्देशीय शिविर में 126 आवेदन, 83 शिकायतों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
रायवाला। प्रतीत नगर ग्राम पंचायत भवन में आयेजित बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों से संबधित 126 आवेदन पत्र प्राप्त हुए। 83 शिकायतों का समाधान मौके पर किया गया। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 43 शिकायतों के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों को 15 दिन का समय दिया गया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि योजनाओं क्रियान्वयन में विभागीय स्तर पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रायवाला क्षेत्र के प्रतीतनगर में शुक्रवार को आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। विधानसभा अध्यक्ष ने शिविर में विभिन्न विभागों के स्टाल का निरीक्षण भी किया। बहुउद्देशीय शिविर में नए राशन कार्ड के लिए 30 आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। 48 परिवार रजिस्टर की नकल जारी की गई।
विज्ञापन

पेंशन योजनाओं से संबंधित 10 आवेदन पत्रों को समाधान किया गया। वहीं 20 लाभार्थियों का दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए पंजीकरण कराया, जिसमें सात दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर जारी किए गए। जबकि 11 दिव्यांग लाभार्थियों का यूडीआईडी कार्ड के लिए पंजीकरण किया गया।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्रवासियों को समस्याओं के समाधान के लिए विभागों के चक्कर नहीं काटने होंगे, इसके लिए बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया है। इससे सभी समस्याओं का समाधान एक ही छत के नीचे किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को जनता के प्रति समर्पित होकर जिम्मेदारी से कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। शिविर में डीपीआरओ विक्रम सिंह, एसडीएम विकासनगर परितोष कुमार, तहसीलदार ऋषिकेश अमृता सिंह, खंड विकास अधिकारी भगवान सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड़, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, प्रधान सोबन सिंह कैंतूरा, प्रधान प्रतीत नगर अनिल कुमार, प्रधान गौहरी माफी रोहित नौटियाल, प्रधान चमन पोखरियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्णा जोशी, ज्योति जुगलान, बॉबी रांगड आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें