फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पर्यटक समेत 12 लोग कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
तीर्थनगरी में रविवार को लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और सरकारी अस्पताल में चार पर्यटकों समेत 12 लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेट करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा 700 लोगों की कोरोना जांच की गई है।
विज्ञापन

एसपीएस राजकीय चिकित्सालय के कोविड पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि सरकारी अस्पताल में 42 लोगों की कोरोना जांच की गई है। बीते दिनों की जांच रिपोर्ट में रविवार को पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। फकोट ब्लॉक के स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. जगदीशचंद जोशी ने बताया कि मुनिकीरेती क्षेत्र में चार पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये सभी पर्यटक हरियाणा के हैं। बीते शनिवार को इन पर्यटकों की आरटीपीसीआर जांच की गई थी। इसके अलावा 280 लोगों की कोरोना जांच की गई है। उधर, यमकेश्वर ब्लॉक के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 378 लोगों की कोरोना जांच की गई। बीते दिनों की जांच रिपोर्ट में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
एसपीएस राजकीय चिकित्सालय, संत निरंकारी भवन, मुनिकीरेती और लक्ष्मणझूला क्षेत्र में 200 लोगों को कोरोना की एहतियाती डोज लगाई गई। सरकारी अस्पताल के नर्सिंग ऑफिसर राहुल सक्सेना ने बताया कि सरकारी अस्पताल और संत निरंकारी भवन में 71, मुनिकीरेती में 109 और लक्ष्मणझूला में 20 लोगों को एहतियाती डोज लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें