फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असंतुष्टों को लेकर भाजपा में छिड़ सकता है घमासान

Sat, 14 May 2016 05:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरक सिंह रावत - फोटो : ANI
विज्ञापन
कांग्रेस के असंतुष्टों को लेकर भाजपा में भी घमासान की नौबत पैदा हो गई है। माना जा रहा है कि सभी असंतुष्ट टिकट की शर्त पर भाजपा ज्वाइन करेंगे, लेकिन इनके क्षेत्रों में पहले से ही चुनाव की तैयारी कर रहे भाजपा नेताओं में असंतोष व्याप्त हैं। हरक सिंह रावत की पसंद की सीटों के साथ अमृता रावत भी अपना क्षेत्र बदलना चाह रहीं हैं। 
विज्ञापन


जैसी कि संभावना है, यदि कांग्रेस के सभी असंतुष्ट भाजपा में शामिल होते हैं और सभी को आगामी चुनावों में विधानसभा का टिकट मिलता है, तो कई तरह की दिक्कतें पैदा होंगी। सूत्रों की माने तो हरक सिंह रावत लैंसडौन, धर्मपुर, सहसपुर व श्रीनगर में से किसी एक जगह से टिकट चाह रहे हैं। लैंसडौन व सहसपुर में भाजपा के सीटिंग एमएलए है, धर्मपुर से भी मुश्किल है।

माना जा रहा है कि सभी असंतुष्ट टिकट की शर्त पर भाजपा ज्वाइन करेंगे, लेकिन इनके क्षेत्रों में पहले से ही चुनाव की तैयारी कर रहे भाजपा नेताओं में असंतोष व्याप्त हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की माने तो हरक सिंह को भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने श्रीनगर सीट से चुनाव लड़ने की हरी झंडी दे दी है। अमृता रावत ने भी रामनगर के बजाय चौबट्टाखाल से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि इस सीट से भी भाजपा के तीरथ सिंह रावत विधायक हैं, ऐसे में बागियों की पसंद का क्या होगा और यदि पसंद की सीटें नहीं मिली तो फिर क्या स्थिति बनेगी, इसे लेकर पार्टी में मंथन चल रहा है। 

सभा सचिव नियुक्त करने की तैयारी
कांग्रेस के जो विधायक राष्ट्रपति शासन में सभा सचिव पद से हटाए गए थे, उन्हें फिर से इस पद पर नियुक्त करने की तैयारी हो रही है। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकाध दिन में इन्हें शपथ दिला सकते है। इनमें राजपुर रोड विधायक राजकुमार, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी के अलावा हिमेश खर्कवाल, मनोज तिवारी, विजयपाल सजवाण, फुरकान अहमद समेत कई विधायक हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें