दुनिया-जहां में घूमने की हसरत किसके दिल में नहीं होती, मगर जिंदगी के झंझावतों में फंसकर आदमी कई बार अपना शहर भी पूरा नहीं देख पाता।
लेकिन, ऐसे लोगों की भी कमी नहीं जो न सिर्फ दुनिया देखना चाहते हैं, बल्कि उसे बेहद करीब से जानना चाहते हैं।
चार बीएमडब्लू बाइकों से पहुंचे
बाइक पर सवार होकर कई देशों की यात्रा पर निकला पांच विदेशी पर्यटकों का दल 11 हजार 50 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर तीर्थनगरी ऋषिकेश पहुंचा तो जानने वाले आश्चर्यचकित रह गए।
पढ़ें, मंत्री आवास पर चली गोलियां, 2 नेता घायल
आमतौर पर लोग एक देश से दूसरे देश की यात्रा हवाई जहाज से करना पसंद करते हैं। बुधवार को स्वीडन से पांच विदेशी पर्यटकों का दल चार बीएमडब्लू बाइकों से अपने शहर में पहुंचा।
एक दंपति भी शामिल
इनमें एक दंपति भी शामिल है। स्वीडन से तीर्थनगरी पहुंचे पर्यटक कैनेथ, कोरीन, माइवोस, रोजर और वैकटेन ने 11 हजार 50 किमी की यह दूरी बाइकों से तय की।
पढ़ें, ...यहां पिंडदान से धुलेंगे 21 जन्मों के पाप
उन्होंने बताया कि वह बाइक से यूरोप, हंगरी, बुलगारिया, पावेन, तुर्की, ईरान, पाकिस्तान, अमृतसर, शिमला आदि देशों और शहरों की यात्रा करते हुए यहां पहुंचे।
आगरा के लिए रवाना होंगे
पर्यटक दल ने बताया कि इसके बाद वह बृहस्पतिवार को आगरा के लिए रवाना होंगे। बाइक से यात्रा करने की वजह जानने पर पर्यटक दल का कहना था कि उन्हें बाइक से यात्रा करना अच्छा लगता है।
पढ़ें, केदारनाथः मिल गया भोले का नाग...
इससे हमारा मन शांत और एकाग्र रहता है। उनका कहना है कि निजी बाइक से यात्रा करने से वह किसी भी शहर को करीब से देख सकते हैं। जबकि अन्य यातायात साधनों से ऐसा संभव नहीं हो पाता।
पत्नी से किया वादा नौ साल बाद हुआ पूरा
दल में शामिल विदेशी पर्यटक माइवोस ने बताया कि उन्होंने करीब नौ साल पहले अपनी पत्नी कोरीन से वादा किया था कि उसे विभिन्न देशों की यात्रा बाइक से कराएंगे। उन्होंने अपना वादा पूरा कर दिया।