हरिद्वार के रानीपुर थाना क्षेत्र में पंद्रह वर्षीय किशोरी को अगवा करके गांव के ही दो युवकों ने बलात्कार किया। इसके बाद किशोरी को घर के पास फेंक दिया गया।
सोमवार दोपहर परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रानीपुर कोतवाल महेश चंद्र जोशी ने बताया कि शनिवार शाम पंद्रह वर्षीय किशोरी को गांव के ही दो युवक तनवीर और रिजवान अगवा कर ले गए।
कुछ समय बाद आरोपी किशोरी को घर के पास फेंक गए। किशोरी ने परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद गांव में ही मामले को रफा-दफा करने की कोशिशें की गई। सोमवार दोपहर करीब एक बजे परिजन रानीपुर कोतवाली पहुंचे और बलात्कार की तहरीर पुलिस को दी।
पुलिस ने किशोरी को मेडिकल पुष्टि के लिए महिला अस्पताल भेज दिया। वहीं मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश भी दी गई। पुलिस ने बताया कि घटना को संजीदगी से लिया जा रहा है। तफ्तीश शुरू कर दी गई है।
फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें