राज्यपाल द्वारा स्पीकर को भेजे गए संदेश के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं।
- फोटो : AmarUjala
तो क्या प्रदेश राष्ट्रपति शासन की ओर बढ़ रहा है, बुधवार को राज्यपाल की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को भेजे गए संदेश का राजनीतिक हलकों में एक मायने यह भी निकाला जा रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो राष्ट्रपति शासन के लिए तीन तरह से स्थितियां बनती हैं। जब प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई हो। प्रदेश में कोई वित्तीय संकट उठ खड़ा हुआ हो या राजनीतिक अस्थिरता हो।
राज्यपाल के संदेश में पहली दो स्थितियों की ओर कोई संकेत नहीं किया गया है। ऐसे में राज्यपाल का संदेश बहुत हद तक तीसरी स्थिति की ओर इशारा करता दिख रहा है।
राज्यपाल ने साफ कहा है कि मत विभाजन की पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो और लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करने वाली साबित हो। ऐसा कहते हुए राज्यपाल एक तरह से मौजूदा हालात पर अपनी चिंता जाहिर कर रहे हैं।