फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ितों को राहत पर अब सरकार का नया अड़ंगा

Tue, 25 Jun 2013 12:10 AM IST
देहरादून/नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए कोई भी प्रदेश सरकार अब राहत और बचाव कार्य सीधे नहीं कर सकेगी। इसके लिए इन प्रदेशों को उत्तराखंड सरकार के जरिए ही अभियान चलाना होगा।
विज्ञापन


प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने यह कदम गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के उस दावे के बाद उठाया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्होंने 15,000 गुजरातियों को उत्तराखंड से निकाला है।

'वीआईपी न करें उत्तराखंड का दौरा'
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने वीआईपी लोगों से आपदा प्रभावित उत्तराखंड का दौरा न करने की अपील की है। उनका कहना है कि इससे राहत और बचाव अभियान में कठिनाई उत्पन्न होती है।
विज्ञापन


उत्तराखंड तबाही की संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें

उन्होंने कहा कि अगर वीआईपी उनकी सलाह नहीं मानते हैं तो वह उन्हें उत्तराखंड में लैंडिंग की अनुमति नहीं देंगे। शिंदे का बयान उस वक्त आया है जब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी राज्य के दौरे पर गए हुए हैं।

'वीआईपी के रूप में नहीं गए राहुल'
कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी उत्तराखंड के दौरे पर एक वीआईपी के तौर पर नहीं गए हैं। वह एक आम नागरिक के रूप में वहां गए हैं।

देखिए, उत्तराखंड तबाही की दुर्लभ तस्वीरें

कांग्रेस उपाध्यक्ष के 8 दिन बाद दौरे पर पार्टी का कहना है कि जरूरी नहीं है कि सभी नेता एक साथ जाएं। ऐसा करने से राहत और बचाव कार्य प्रभावित होगा।

'1000 से ज्यादा हो सकती है मृतकों की संख्या'
गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कहा कि मलबों की सफाई के बाद उत्तराखंड में मृतकों की संख्या 1000 से अधिक हो सकती है।

मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए तैयारी
केदारनाथ में भयंकर बाढ़ की चपेट में आकर जान गंवा चुके लोगों के अंतिम संस्कार के लिए उत्तराखंड सरकार 50 टन लकड़ी और बड़ी मात्रा में देसी घी की व्यवस्था कर रही है।

प्रदेश सरकार जल्द ही केदारनाथ में मृतकों का अंतिम संस्कार शुरू करने का इच्छुक है।

भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में अगले 3 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विभाग का कहना है कि प्रदेश के एक या दो स्थानों पर 25 सेमी तक बारिश हो सकती है।

पढ़ें, जिंदगी की जंग जीतने का आखिरी रास्ता

संदिग्ध पर्यटकों की तलाशी
उत्तराखंड में आपदाग्रस्त इलाकों में फंसे लोगों के साथ लूटपाट की खबरों के बाद प्रशासन ने संदिग्ध पर्यटकों और स्थानीय लोगों की तलाशी लेने का फैसला किया है।

गढ़वाल के कमिश्नर ने बताया कि राहत केंद्रों पर पहुंच रहे लोगों में से संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली जाएगी क्योंकि ज्वैलरी, नगदी और मूल्यवान वस्तुओं की चोरी की खबरें मिली हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें