रेलवे ने उत्तराखंड के आपदाग्रस्त इलाकों में निशुल्क राहत सामग्री पहुंचाने की घोषणा की है।
मंत्रालय ने कहा है कि इन इलाकों में भोजन, दवाएं, कपड़े, भवन निर्माण सामग्री, बर्तन जैसी चीजों को पहुंचाने के लिए अगले पंद्रह दिनों तक मुफ्त सेवा दी जाएगी। यह सुविधा 25 जून से 9 जुलाई तक के लिए शुरू की गई है।
मंत्रालय ने कहा है कि इन चीजों को प्रभावित इलाकों के जिला अधिकारियों को भेजा जाएगा।
पढ़ें, जिंदगी की जंग जीतने का आखिरी रास्ता
सामान भेजने वाले को प्रमाण के रूप में एक सर्टिफिकेट पेश करना होगा ताकि यह पता चल सके कि यह वस्तुएं बाढ़ग्रस्त इलाकों में जरूरतमंदों की मदद के लिए उपहार स्वरूप भेजी गई है या आम जनता की ओर से दान किए गए कोष से वस्तुओं को खरीदा गया है।
उत्तराखंड तबाही की संपूर्ण कवरेज देखने के लिए क्लिक करें
यह भी स्पष्ट किया गया है कि इस कार्यक्रम के तहत सामान के क्षतिग्रस्त होने पर रेल मंत्रालय किसी दावे का निपटारा नहीं करेगा लेकिन रेल मंत्रालय की अनदेखी से क्षति होने पर मंत्रालय इस ओर जरूर ध्यान देगा।