फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा बेटा ढुंढवा दीजिए साहब...

Sun, 14 Jul 2013 12:35 PM IST
देहरादून/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
साहब मेरा बच्चा ढूंढ़ दीजिए। हर जगह गया लेकिन कोई मेरी मदद नहीं कर रहा है। पुलिस मेरे बच्चे को खोज नहीं रही है। आप उसे खोजवा दीजिए।
विज्ञापन


यह कारुणिक गुहार एक ऐसे पिता की है जिसका लाडला मार्च माह में विकासनगर के एक होटल से गुम हो गया है। तब से वह जगह-जगह मारा-मारा फिर रहा है लेकिन उसकी मदद कोई नहीं कर रहा है।

शनिवार को जब वह अमर उजाला से अपनी पीड़ा बता रहा था तो उसके मुंह से शब्द मुश्किल से निकल रहे थे। रोने के कारण आवाज निकलने से पहले ही गुम हो जा रही थी

आंखों से बह रही अश्रुधारा रुकने का नाम नहीं ले रही थी। गुहार में जुड़े दोनों हाथ आंसुओं से भीग गए थे। उसने बताया कि जब से उसका बच्चा गायब हुआ है उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। अब वह पागलों जैसी हरकत करने लगी है।
विज्ञापन


बेशक वह बता अपनी पत्नी के बारे में रहा था लेकिन उसकी हालत भी कुछ वैसी ही लग रही थी। बेटे की याद में वह बावला सा हो गया है। उसे कहीं से भी कोई उम्मीद नहीं दिख रही थी और रोने के अलावा और कोई दूसरा रास्ता भी नहीं सूझ रहा था।

उसने जो कागज दिखाया उससे पता चला कि विकासनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अभी तक मामले का खुलासा होना तो दूर पुलिस ने जांच तक शुरू नहीं की है।

यह हाल तब जबकि डीआईजी गढ़वाल रेंज अमित सिन्हा ने जून माह में राजधानी में लगातार बच्चों की बढ़ रही गुमशुदगी पर चिंता जताई थी।

उन्होंने सभी थानों के साथ ही क्षेत्राधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि वह बच्चों की गुमशुदगी लिखने को गंभीरता से लें। लेकिन थानों में दर्ज गुमशुदगी को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। यह मामला इसका एक उदाहरण है।

पौड़ी गढ़वाल के पोखरी गांव निवासी मोहन लाल ने बताया कि इसी साल 28 मार्च को वह अपने 12 वर्षीय बेटे योगेश कुमार के साथ रिश्तेदारी में बड़कोट आए थे। लौटते वक्त रात हो जाने पर उन्होंने विकासनगर में एक होटल में कमरा लिया।

रिसेप्शन से गायब हुआ बेटा
मोहन लाल कमरे में अंदर गए, जबकि उनका बेटा बाहर ही रिसेप्शन में था। मोहन थोड़ी देर में लौटे तो देखा कि योगेश वहां नहीं है। इसके बाद उन्होंने बेटे को काफी तलाशा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसके बाद मोहन लाल ने विकासनगर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई।
विज्ञापन


एसएसपी क्राइम मीटिंग में सख्त आदेश जारी करेंगे
लेकिन, गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस ने तफ्तीश के नाम पर कुछ नहीं किया। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कि वह विकासनगर सहित सभी थानों को इस संबंध में क्राइम मीटिंग में सख्त आदेश जारी करेंगे। मोहन लाल के मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें