मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में आयोजित ताइक्वांडो चैंपियन ऑफ चैंपियंस का फाइनल मुकाबला जीतकर निहाल देवली का इंडिया कैंप और वर्ल्ड चैंपियनशिप कोरिया के लिए चयन हुआ है। उनके चयन पर सीमांत क्षेत्र में खुशी की लहर है।
वल्थी गांव निवासी निहाल पुत्र जगदीश देवली अभी आर्टिलरी आर्मी बॉयज स्पोर्ट्स कंपनी नासिक में हैं। निहाल के कोच रोहतास और भरत हैं। उनके चयन पर विधायक हरीश धामी, जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया समेत कई लोगों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उनका कहना है कि प्रतियोगिता के बाद वापस लौटने पर निहाल का भव्य स्वागत किया जाएगा। संवाद