डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जून 2024 से बंद सड़क नहीं खुलने से हुनेरा के ग्रामीणों का सब्र टूटने लगा है। ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
डीडीहाट के आदिचौरा से हुनेरा तक 9 किमी सड़क पिछले छह माह से पूरी तरह से बंद है। सड़क के बंद होने से ग्रामीण पैदल चलने को मजबूर हैं। हुनेरा से डीडीहाट आने वाले बच्चे चट्टानी मार्ग से आवागमन कर रहे हैं।
नव युवक मंगल दल हुनेरा के पूर्व अध्यक्ष दीवान सिंह चौहान ने बताया कि सड़क बंद होने से जरूरी वस्तुएं महंगी हो गई हैं। उनका कहना है कि सड़क बंद होने के कारण हो रही परेशानियों की जानकारी पीएमजीएसवाई के साथ ही प्रशासन को कई बार दे चुके हैं। कहा कि अब विभाग के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।