नाचनी (पिथौरागढ़)। नाचनी पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 25,000 के चालान किए। थानाध्यक्ष मंगल सिंह ने बताया कि क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक नाबालिग को खतरनाक तरीके से बिना कागजात के वाहन चलाते हुए पकड़ा। इस पर उन्होंने वाहन स्वामी का 25,000 रुपये का चालान काटकर वाहन सीज कर दिया।
इसके अलावा जिले भर में अलग-अलग जगहों पर चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीने पर 81 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की। एसपी रेखा यादव का कहना है कि यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की जाएगी।